Dharma Sangrah

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (14:39 IST)
Indigo Share news : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें पिछले 6 दिनों से बुरी तरह प्रभावित हुई है। हजारों उड़ाने रद्द हो चुकी है। इस वजह से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विमानन कंपनी को शेयर बाजार में इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा। निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली की।
 
1 दिसंबर को इंडिगो के शेयरों की कीमत 5837 रुपए थी। 8 दिसंबर को सुबह करीब कंपनी के शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ खुले और देखते ही देखते इसमें करीब 9.40% की गिरावट आई। हालांकि इसमें कुछ सुधार हुआ और सोमवार करीब ढाई बजे तक यह 8.67 प्रतिशत अंक की गिरावट के साथ 4905 रुपए पर थे। कंपनी के शेयरों में एक महीने में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि इसने पिछले एक साल में करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है।
 
इंडिगो की बाजार में करीब 64 फीसदी हिस्सेदारी है। इस वजह से इंडिगो के संकट में फंसते ही देशभर में विमानन सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई। संकट की इस घड़ी में निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। कई ब्रोकरेज-हाउस ने इंडिगो के लिए अपने टारगेट प्राइज घटाए हैं। हालांकि कुछ ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि अगर परिचालन जल्द सामान्य हुआ, तो शेयर में वापसी हो सकती।
 
गौरतलब है कि डीजीसीए ने इंडिगो को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए आज शाम तक का समय दिया है। कंपनी अब तक टिकट रद्द होने के चलते 610 करोड़ रुपए का रिफंड कर चुकी है। अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकला तो कंपनी के शेयरों में और गिरावट आ सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

बुकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड के नाम पर कैसे यात्रियों को फंसाती हैं एयरलाइंस, क्‍या है फायदे और नुकसान का खेल?

अखिलेश के निशाने पर मोदी सरकार, वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कसा तंज

‍फिर भिड़े थाईलैंड और कंबोडिया, थाई एयरफोर्स ने F16 विमानों से किए हमले, ट्रंप की कोशिश हुई नाकाम

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना नेशनल पार्क में 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख