Hanuman Chalisa

इस बार की महाशिवरात्रि है कुछ खास, वर्षों बाद बन रहा है शुभ व दुर्लभ संयोग, जानिए क्या करें इस दिन

पं. हेमन्त रिछारिया
4 मार्च को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर्व में भूतभावन चंद्रमौलिश्वर भगवान शिव का अभिषेक-पूजन करना श्रेयस्कर माना गया है। इस दिन भक्तगण भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, रसाभिषेक व जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त करते हैं। 
 
शास्त्रानुसार प्रतिवर्ष फ़ाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है किंतु इस वर्ष महाशिवरात्रि कुछ अति-महत्त्वपूर्ण व दुर्लभ संयोगों में मनाई जाएगी। यह दुर्लभ संयोग कई वर्षों बाद बनते हैं। 
 
वर्ष 2019 संवत 2075 में शिवरात्रि के दिन सोमवार होने के साथ-साथ त्रयोदशी व चतुर्दशी का संयोग बन रहा है। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को 'प्रदोष'  होता है। 4 मार्च को उदयकालीन तिथि त्रयोदशी एवं रात्रिकालीन तिथि चतुर्दशी रहेगी। चूंकि 4 मार्च को त्रयोदशी तिथि प्रदोषकाल से पूर्व ही समाप्त हो रही है इसलिए 'प्रदोष व्रत' 3 मार्च को रहेगा किंतु उदयकालीन तिथि की मान्यता के अनुसार 4 मार्च को त्रयोदशी व चतुर्दशी तिथि का संयोग रहेगा जो अत्यंत शुभ है एवं वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है।
 
महाशिवरात्रि पर क्या करें-
 
महाशिवरात्रि पर बन रहे इस शुभ व दुर्लभ संयोग में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, रसाभिषेक एवं जलाभिषेक करना पुण्यप्रद रहता है। जो व्यक्ति ऋण से ग्रस्त हैं उन्हें इस शुभ संयोग में शिवलिंग पर मसूर चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति प्राप्त होने लगती है। 
 
जो व्यक्ति आर्थिक संकटों से पीड़ित हैं उन्हें इस शुभ संयोग में भगवान शिव का फलों के रस से अभिषेक करना लाभप्रद रहेगा। भगवान शिव का रसाभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति मोक्ष के आकांक्षी है उन्हें महाशिवरात्रि पर बने इस शुभ संयोग में भगवान आशुतोष का गाय के दूध से दुग्धाभिषेक करना मोक्षदायक रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: महाशिवरात्रि विशेष : त्रिशूल, तिलक और त्रिनेत्र...क्या है 3 का रहस्य?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद

श्री गायत्री प्रकटोत्सव 2026: जानिए माता गायत्री से जुड़ी 5 अद्भुत और रोचक बातें

कर्क राशि में वक्री होंगे बुध, जानिए 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

महेश नवमी का इतिहास: कैसे हुई भगवान महेश की कृपा से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति, जानें कथा और महत्व

अगला लेख