Hanuman Chalisa

Amavasya 2019 : 28 सितंबर, शनिवार को इन 5 खास उपायों से दें पितरों को विदाई, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीष

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अश्विन मास की अमावस्या तिथि अति महत्वपूर्ण होती है, इसे पितृ मोक्ष अमावस्या कहते है। इस दिन पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ पितरों की विदाई की जाती है।
 
इस वर्ष पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार के दिन होने से ओर अधिक विशेष हो गई है, करीब 20 वर्षों के बाद ऐसा संयोग आया है कि पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार के दिन आ रही है। अतः यह विशेष फलदायी है।
 
वैसे भी सनातन धर्म में शनिश्चरी अमावस्या को विशेष बताया गया है। इस दिन पितरों की विदाई की जाती है, हमारे किसी भी पितृ जिनकी तिथि हमे ज्ञात नहीं है, पितृ मोक्ष अमावस्या को उनके निमित्त श्राद्ध करने से पितृ तृप्त होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते है जिससे सुख, समृद्धि एवं संतुष्टि प्राप्त होती है।

सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है। अतः पितृ मोक्ष अमावस्या को श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।
 
 
पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार (28 सितंबर 2019) को मनाई जाएगी।
 
इस दिन विशेष लाभ हेतु कुछ महत्त्वपूर्ण उपाय किए जा सकते हैं :-
 
1. पितरों के निमित्त विधिवत श्राद्ध, तर्पण, विदाई एवं ब्राह्मण भोजन। काक, गौ, कुत्ता, पिपीलिका व अतिथि को भोजन।
 
2. पीपल के वृक्ष पर काली तिलसहित जल अर्पण एवं तेल का दीपक लगाएं।
 
 
3. पंडित को वस्त्र दान करें।
 
4. गीता के 7वें व 11वें अध्याय का पाठ करें।
 
5. सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ALSO READ: sarvapitri amavasya | सर्वपितृ अमावस्या के दिन नहीं करेंगे ये 3 कार्य तो होगा नुकसान

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अंक ज्योतिष और वैवाहिक सामंजस्य: जानिए क्या कहते हैं आपके अंक?

July Planet Transit 2026: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर असर

अगला लेख