Hanuman Chalisa

Shradha paksha 2025: श्राद्ध पक्ष की आज पंचमी है या षष्ठी, जानिए सही तिथि

WD Feature Desk
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (11:37 IST)
Shradha paksha 2025: भाद्रपद की पूर्णिमा से आश्‍विन माह की अमावस्या यानि सर्वपितृ अमावस्या तक श्राद्ध पक्ष रहता है जिसे पितृ पक्ष भी कहते हैं। 7  सितंबर से 21 सितंबर श्राद्ध पक्ष चलेगा। श्राद्ध पक्ष में तृतीया और चतुर्थी का श्राद्ध एक ही दिन था परंतु कुछ लोग पंचमी और षष्ठी का श्राद्ध आज यानि 12 सितंबर को मानकर पंचमी का श्राद्ध भी कर रहे हैं। सही तिथि कौनसी है?
 
अपराह्न काल का महत्व: श्राद्ध पक्ष रात्रि का पर्व नहीं है यह दिन का पर्व है। इसीलिए कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 12 सितंबर को पंचमी तिथि बता रहे हैं। जबकि यह तिथि विशेष के अंतर्गत अपरान्ह काल में श्राद्ध करने का पर्व है। अर्थात दोपहर में या दोपहर बाद ही श्राद्ध कर्म करने का विधान है। हालांकि विद्वान लोग कुतुप काल, रोहिणी मुहूर्त और अपराह्न में श्राद्ध करने का बोलते हैं। कुतुप काल दोपहर का समय होता है जिसे मध्यान्ह काल कहते हैं। अब जानते हैं कि क्या आज पंचमी का श्राद्ध करें या कि षष्ठी तिथि का। 
 
पंचमी तिथि का प्रारम्भ- 11 सितंबर 2025 को दोपहर 12:45 बजे से।
पंचमी तिथि की समाप्ति- 12 सितंबर 2025 को सुबह 09:58 पर।
 
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- 12 सितम्बर 2025 को सुबह 09:59 बजे से।
षष्ठी तिथि समाप्त- 13 सितम्बर 2025 को सुबह 07:23 बजे तक।
राहुकाल प्रातः 12 सितंबर 10:30 मिनट से 12:00 बजे तक।
 
निष्कर्ष : उपरोक्त तिथि के अनुसार 12 सितंबर को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होकर षष्ठी तिथि लग गई है तो फिर इस दिन मध्‍यान्ह या अपराह्न काल का समय षष्ठी तिथि में ही माना जाएगा। अर्थात कुतुप काल, रोहिणी मुहूर्त और अपराह्न काल में षष्ठी तिथि रहेगी। 12 सितंबर को 12 बजे बाद ही षष्ठी तिथि का श्राद्ध रहेगा पंचमी का नहीं। 12 सितंबर को राहु काल के बाद षष्ठी तिथि का श्राद्ध कर सकते हैं। हालांकि कुछ विद्वान उदयातिथि को मानकर आज पूरे दिन पंचमी तिथि मान रहे हैं। हमारे अनुसार तो आज षष्ठी का ही श्राद्ध रहेगा।
 
12 सितंबर 2025 षष्ठी तिथि श्राद्ध मुहूर्त:
कुतुप मुहूर्त- दिन में 11:50 से 12:37 तक।
रौहिण मुहूर्त- दिन में 12:37 से 01:24 तक।
अपराह्न काल- दिन में 01:24 से 03:45 तक। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 नवंबर, 2025)

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Mokshada Ekadashi: मोक्षदा एकादशी: मोह का नाश, मुक्ति का मार्ग और गीता का ज्ञान

Guru Tegh Bahadur Shahidi Diwas: 2025 में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस कब मनाया जाएगा?

अगला लेख