Hanuman Chalisa

sawan somwar 2024: सावन के प्रथम सोमवार पर कर लें ये 6 उपाय, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर

श्रावण मास में किसी भी सोमवार को करें ये खास 6 अचूक, जानें इसके बारे में विस्तार से

WD Feature Desk
रविवार, 21 जुलाई 2024 (14:59 IST)
Sawan somwar 2024 ke upay : ॐ नम: शिवाय : सावन सोमवार 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो रहे हैं। इस माह को व्रत, साधना और शिव पूजा का माह माना जाता है। यदि आप किसी भी तरह से आर्थिक रूप से परेशान हैं। पैसों की तंगी झेल रहे हैं तो आपको श्रावण मास में निम्नलिखित 6 अचूक उपाय करना चाहिए। निश्‍चित ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।ALSO READ: Hariyali teej 2024 : सावन मास में हरियाली तीज कब है, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त
 
1. शिवा मुट्ठी : शिवा मुट्ठी में 5 अनाज होते हैं- अरहर की दाल, अक्षत, गेहूं, काला तिल और मूंग की दाल। सभी एक एक मुट्ठी एकात्रित करने इन्हें शिव मंदिर में अर्पित करें।
 
2. शिव मंदिर में प्रज्वलित करें दीपक : शाम के समय शिव मंदिर में घी का दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: नियमित रूप से शाम को या रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए।
 
3. रुद्राभिषेक : शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। जल, दूध, घी, दही, शहद, सुगंध, गन्ना रस, गंगाजल, भांग, भस्म आदि से रुद्राभिषेक करते हैं। इससे हर तरह के संकट दूर होकर प्रभु आपकी आर्थिक समस्या को दूर करेंगे। धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए।ALSO READ: सावन मास कैलेंडर 2024 | Sawan month 2024 calendar
 
4. लक्ष्मी नारायण की आराधना : श्रावण में भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण की आराधना भी बहुत फलदायी है। यदि इस माह में सायंकाल के समय आप शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करके 108 बार 'नम: शिवाय' और फिर माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र 'ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' का जाप करते हैं और धन प्राप्ति की प्रार्थना करें तो आपको निश्चित ही अपार धन प्राप्ति होकर कर्ज से मुक्ति का रास्ता मिल जाएगा। 
 
5. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं: श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए उन्हें कर्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें। साथ ही हर रोज शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर ‘नमः शिवाय’ बोलते हुए शिवलिंग को गंगाजल चढ़ाएं और सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की कामना करें। साथ ही सावन मास में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन प्राप्ति का वरदान देती है।
 
6. शिव चालीसा पाठ: कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए श्रावण मास में शिव चालीसा का पाठ लगातार 40 दिन तक करना लाभकारी माना गया है। यदि आप धन की चाह और ऋण से मुक्ति चाहते हैं तो प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ एक निश्चित समय पर अवश्य पढ़ें। आपको लाभ अवश्य होगा। ALSO READ: 4 साल बाद सावन मास में बनने जा रहे हैं शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख