Hanuman Chalisa

श्रावण मास में यदि करते हैं ये 5 महत्वपूर्ण कार्य तो मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद

अनिरुद्ध जोशी
इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई 2021 रविवार हो होगा और 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 22 अगस्त रविवार रक्षा बंधन के दिन श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। आओ जानते हैं इस माह में कौनसे 5 महत्वपूर्ण कार्य करने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
 
 
1. व्रत : श्रावण मास में सोमवार, प्रदोष, एकादशी और चतुर्दशी के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है उसे शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विधिवत रूप से व्रत का पालन करें।
 
2. पूजा : श्रावण माह में शिवजी के साथ ही जो माता पार्वती और नागदेव की पूजा करता है उसे शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मिट्टी के शिवलिंग बानकर उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही धतूरा, आंकड़े का फूल अर्पित करें। 
 
3. जलाभिषेक : इस माह में जो भी व्यक्ति नदी का जलभरकर लाता है और उससे शिवलिंग का अभिषेक करता है उसे शिवजी की आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी से  कांवड़ यात्रा की परंपरा है। हर दिन जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
 
4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप : श्रावण माह में प्रतिदिन ॐ नम: शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
5. सत्संग, श्रावणी उपाकर्म, पितृ तर्पण और कथा : श्रावण माह चातुर्मास पहला माह है। इस माह में श्राणव कथा और सत्संग, भजन और कीर्तन का बहुत महत्व है। श्रावण अमावस्या पर पितृ तर्पव, श्रावण पूर्णिमा पर श्रावणी उपाकर्म करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा

अगला लेख