Hanuman Chalisa

Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

Solar Eclipse 2024: अक्टूबर में इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए अशुभ

WD Feature Desk
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (16:49 IST)
Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर 2024 को 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। हालांकि ये सूर्यग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा।  2 अक्टूबर 2024 बुधवार को वलयकार सूर्य ग्रहण रहेगा। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी और आधी रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
 
 
कहां दिखाई देगा : भारत में नहीं दिखाई देगा। 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात लगने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से भी देश के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे। पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में भी नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।
 
क्या होता है वलयकार सूर्य ग्रहण : सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना कुल 7 मिनट 21 सेकंड चलेगी और इसकी चरमावस्था पर सूर्य का 93 प्रतिशत फीसद हिस्सा ढक जाएगा जिससे सौरमंडल का मुखिया पृथ्वीवासियों को चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे कंगन या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। कंगन आकार में बने सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
Surya Grahan
सूर्य ग्रहण का 4 राशियों पर प्रभाव क्या होगा? 
 
1. मेष राशि: सूर्य ग्रहण के चलते आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव हो सकता है।  
 
2. मिथुन राशि: सूर्य ग्रहण के चलते आपको अपने कार्यक्षेत्र में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी लेन देन करते वक्त सावधान रहें आपको धोखा भी दे सकता है।
 
3. कर्क राशि: सूर्य ग्रहण का आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आपको किसी अशुभ समाचार का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपको दुख होगा। 
 
4. तुला राशि: आपको अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा हैं तो सावधान रहें। व्यापार में घाटा हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अगला लेख