Hanuman Chalisa

Partial Solar Eclipse: कल होगा आंशिक सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा

WD Feature Desk
सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (14:56 IST)
उज्जैन। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण रहेगा। कार्यालय शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अंशिक रहेगा और इसकी कुल अवधि 4 घंटे 01 मिनट तक रहेगी। यह सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 03 बजकर 26 मिनट और 06 सेकंड से प्रारंभ होकर शाम 07 बजकर 57 मिनट और 06 सेकंड पर समाप्त होगा। 
 
जीवाजी वेधशाला के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा और इसी मध्य की स्थिति 05:41:09 बजे रहेगी। इस समय सूर्य का 96.02 प्रतिशत भाग चंद्रमा के द्वारा ढक लिया जाएगा। भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में बहुत अच्छी तरह से देखा जा सकेगा। हालांकि विदेशी मान्यता के अनुसार यह वलयकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहते हैं।

सूर्य ग्रहण के मुख्य प्रकार

सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, जो चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी और उसके स्थान पर निर्भर करते हैं:-
 
1. पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse):
जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेता है, तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान पृथ्वी के एक छोटे हिस्से में दिन के समय भी अंधेरा छा जाता है और सूर्य का बाहरी वातावरण (Corona) दिखाई देने लगता है।
 
2. आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse):
इसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकता है। सूर्य का कुछ हिस्सा दिखाई देता है और कुछ हिस्सा चंद्रमा के पीछे छिपा रहता है। यह दृश्य 'कटे हुए सेब' जैसा दिखाई देता है।
 
3. वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse):
यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है और उसका आकार सूर्य को पूरी तरह ढंकने के लिए पर्याप्त नहीं होता। इस स्थिति में सूर्य के बीच का हिस्सा काला हो जाता है और किनारों से रोशनी एक चमकती हुई अंगूठी की तरह दिखाई देती है। इसे 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) भी कहा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

अगला लेख