Hanuman Chalisa

Solar eclipse 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

WD Feature Desk
शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (16:57 IST)
Solar eclipse 2025: 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कन्या राशि एवं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्रमें लगेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी रहेगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण का 12 ही राशियों पर प्रभाव रहेगा। इसमें से 4 राशियों को ग्रहण से लाभ मिलेगा।
1. मेष राशि: आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर हुआ है। आपके लिए यह गोचर शुभ है जो कि आपको प्रगति दिलाएगा। करियर में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। नौकरी में आके प्रयासों के चलते पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो मुनाफा मिलेगा। अन्य सोर्स धन लाभ होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूर पड़ेगी।
ALSO READ: sarvapitri amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर ग्रहण का साया, इन 4 उपायों से बनेंगे लाभ के योग
2. सिंह राशि: आपकी राशि के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर शुभ है। इसके परिणाम स्वरूप यह करियर और नौकरी में अच्छी प्रगति दिलाएगा और परिवार में खुशियां प्राप्त कराएगा। आप पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो ज्यादा यात्राएं करते नजर आएंगे और ऐसी यात्राओं से फायदा होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर यह आपके लिए अच्छा मुनाफा हासिल करने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
 
3. वृश्चिक राशि: आपकी राशि के दशम भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी इच्छाओं को पूरा करने में अनुकूल साबित होगा। करियर या नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। आप प्रमोशन को हासिल करने में सफलता हासिल करेंगे। कारोबारी हैं तो प्रतिस्पर्धियों से मुकाबले में आपकी जीत होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा वार्तालाप करने के बाद सहज महसूस करेंगे।
ALSO READ: Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण 2025: क्या 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा?
4. धनु राशि: आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी सूर्य का दशम भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप कार्यक्षे‍त्र में आप उन्नति करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में अप्रत्याशित प्रगति होगी और कारोबार में मनचाहा मुनाफा होगा जिसके चलते आपको अच्छी संतुष्टि और खुशी प्राप्त होगी। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप जीवनसाथी के साथ अपने तालमेल को बनाए रखने में कामयाब होंगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख