Hanuman Chalisa

एशियाई खेलों में भाग लेने से रोकने के मुद्दे पर आधिकारिक पत्र नहीं मिला

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:36 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के भारतीय फुटबॉल टीम को जकार्ता में अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने से रोकने के मुद्दे पर सोमवार को कहा कि उन्हें इस मामले में आईओए की तरफ से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।
 
 
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने यहां एआईएफएफ मुख्यालय फुटबॉल हाउस में सोमवार को कहा कि हमें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यह सब मौखिक है, हालांकि यह निराशाजनक है और मैं इस फैसले के पीछे का कारण जानना चाहूंगा।
 
कुशल दास ने साथ ही कहा कि यदि यह फैसला पिछले 4 वर्षों के प्रदर्शन पर आधारित है तो यह वाकई अफसोसजनक है, क्योंकि पिछले 2-3 वर्षों में भारतीय फुटबॉल ने उल्लेखनीय सुधार किया है। आईओए को यह फैसला करने से पहले कम से कम हमसे विचार तो कर लेना चाहेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख