भारत को एशियाई चैंपियनशिप में चार युवा ओलंपिक कोटा

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (00:19 IST)
नई दिल्ली। सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने सोमवार को जापान के वाको सिटी में 10वीं एशियाई चैंपियनशिप 10 मीटर राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक के साथ 2018 युवा ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल किया।
 
सौरभ ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल युवा स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते, जबकि मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल युवा स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। भारत ने एक अन्य रजत जूनियर महिला 10 मीटर पिस्टल में जीता।
 
भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार पदक जीते, जिससे चार दिवसीय प्रतियोगिता में उसने छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदक जीते और साथ ही युवा ओलंपिक खेलों के लिए चार कोटा स्थान हासिल किए।
 
दिन की शुरुआत जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा से हुई जहां जूनियर विश्व चैंपियन यशस्विनी सिंह देसवाल और महिमा अग्रवाल ने क्वालीफाइंग में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान के साथ आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
 
दोनों ने 378 का स्कोर बनाया। योगिता 372 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही। भारतीय तिकड़ी ने कुल 1128 अंक के साथ टीम रजत पदक जीता। ईरान की टीम ने 1144 अंक के साथ स्वर्ण, जबकि कोरिया ने 1122 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
 
फाइनल में यशस्विनी 195.7 अंक के साथ चौथे जबकि महिला 155.4 अंक के साथ छठे स्थान पर रही। चीन की यान चेन ने 240.1 अंक के साथ वेरोनिका मेजर और यशस्विनी के 235.9 अंक को पीछे छोड़ते हुए विश्व और एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
 
पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल युवा स्पर्धा के फाइनल में भी दो भारतीय जगह बनाने में सफल रहे। अर्जुन सिंह चीमा 577 अंक के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे, जबकि सौरभ ने 573 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। सुरिंदर सिंह 561 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने 1711 अंक के साथ टीम स्पर्ण पदक जीता। कोरिया की टीम भारत से 11 अंक पीछे दूसरे जबकि चीन की टीम 19 अंक पीछे तीसरे स्थान पर रही। 
 
फाइनल में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 243.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और युवा ओलंपिक के तीन उपलब्ध कोटा में से एक अपने नाम किया। सौरभ ने ईरान के इरफान सलावाती को लगभग सात अंक से पछाड़ा जिन्होंने 236 .2 अंक के साथ रजत पदक जीता। कोरिया के ओकचियो शिन ने 217.6 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अर्जुन 156 .8 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।
 
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल युवा वर्ग में मनु क्वालीफाइंग में 382 अंक के साथ शीर्ष पर रही और फाइनल में प्रवेश करने वाली एकमात्र भारतीय रही। प्रिया राघव 368 अंक के साथ 16वें जबकि अनुष्का पाटिल 365 अंक के साथ 22वें स्थान पर रही।
 
फाइनल में हालांकि मनु की शुरुआत काफी खराब रही और 10 शाट के बाद वह आठवें स्थान पर थी। वह हालांकि इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए रजत पदक जीतने में सफल रही। उन्हें चीन की जियारुशुआन शियाओ ने सिर्फ 0.1 अंक से पछाड़ा। शियाओ ने 236.1 जबकि मनु ने 236.0 अक जुटाए और युवा ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। चीन की शुए ली ने 215.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख