शादी के बंधन में बंधीं 'दंगल गर्ल', बबीता फोगाट ने विवेक संग 7 की बजाय लिए 8 फेरे

Webdunia
सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (08:01 IST)
भिवानी। रविवार देर शाम दंगल गर्ल बबीता फोगाट आठ फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सात फेरों की बजाय आठ फेरे लेकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया।
 
बलाली गांव में बड़े ही साधारण तरीके से संपन्न हुए इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे। शादी समारोह को लेकर दोनों ही परिवारों में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जोरों पर थीं। रविवार शाम करीब 7.30 बजे बारात बलाली पहुंची, जहां बबीता के परिवार के लोगों ने दूल्हे विवेक और शादी में आए मेहमानों के लिए खासतौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया जिसमें देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे।
 
शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज तथा तमाम हिन्दू रस्मों के साथ संपन्न हुई। परिजनों ने बताया कि बढ़िया तरीके से संपन्न हुई इस शादी को लेकर दोनों ही परिवार बहुत खुश हैं।
 
रविवार को हुई शादी में सिर्फ 21 बाराती ही आए और साधारण तरीके से शादी का कार्यक्रम हुआ। 2 दिसंबर यानी सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के आलवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देशी और विदेशी पहलवानों के आने की उम्मीद है। खुद बबीता और विवेक सुहाग ने तमाम बड़ी हस्तियों से मिलकर उन्हें न्योता दिया था।
 
बबीता की करीब 5 साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई। इसी साल 2 जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।
 
चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फोगाट और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं। विवेक अब दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख