Hanuman Chalisa

बजरंग पुनिया 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में फिर से दुनिया के नंबर 1 पहलवान बने

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (18:11 IST)
नई दिल्ली। टोकियो ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद बजरंग पुनिया 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में फिर से दुनिया के नंबर 1 पहलवान बन गए हैं।
 
बजरंग पिछले साल भी 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग की रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे थे लेकिन बाद में वे दूसरे स्थान पर चले गए थे। बजरंग ने 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी हासिल किया था।
 
हरियाणा के इस पहलवान के 58 अंक हैं और वे रूस के 2 पहलवानों से आगे हैं। रूस के अखमद चैकेव 41 अंकों के साथ दूसरे और नेचिन कुलर 32 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। फ्री स्टाइल वर्ग में भारत के सुमीत 125 किग्रा के सुपर हैवीवेट वर्ग में 20 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। ग्रीको रोमन शैली में भारत का कोई भी पहलवान किसी भी वर्ग में टॉप 10 में शामिल नहीं हैं।
 
महिला फ्रीस्टाइल में भारत की 4 पहलवानों को अपने-अपने वर्गों के टॉप 10 में जगह मिली है। रितु 50 किग्रा वर्ग में 20 अंकों के साथ 10वें, विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता पूजा ढांडा 57 किग्रा में 25 अंकों के साथ 6ठे, सरिता 59 किग्रा में 30 अंकों के साथ चौथे और रितु 65 किग्रा में 20 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख