एशियाई खेलों में छा गए बजरंग, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Webdunia
रविवार, 19 अगस्त 2018 (19:45 IST)
जकार्ता। भारत के पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने नाम के अनुरूप करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।
 
बजरंग ने कुश्ती मुकाबलों के 65 किग्रा फ्री स्टाइल वजन वर्ग के फाइनल में जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से पराजित कर एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। बजरंग ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने रास्ते के सभी पहलवानों को धूल चटाते हुए खिताब अपने नाम किया।
 
बजरंग ने चार साल पहले इंचियोन एशियाई खेलों में 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में उतरकर देश को सोना दिलाया।   
 
बजरंग ने चार साल पहले इंचियोन एशियाई खेलों में 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार वह 65 किग्रा वर्ग में उतरे जहां उन्हें सीधे प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिला। 
 
उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के खासानोव सिरोजिदिन को 13-3 से पीट दिया। क्वार्टरफाइनल में भारतीय पहलवान ने ताजिकिस्तान के अब्दुल कासिम फेजिव को 12-2 से हराया। 
 
बजरंग की सेमीफाइनल में भिड़ंत मंगोलिया के बत्मगनई बाचुलुन से हुई और बजरंग ने पहला राउंड 8-0 से जीतने के बाद दूसरे राउंड में जैसे ही 2-0 की बढ़त बनाई और 10-0 के स्कोर पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मुकाबला समाप्त कर दिया।

चौबीस वर्षीय भारतीय पहलवान ने एशियाई खेलों से पहले लगातार तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जार्जिया में तबलिसी ग्रां प्री और इस्तांबुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख