CWG 2018 : श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप निशानेबाजी में लगाया सोने पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (11:07 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत की श्रेयसी सिंह ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर निशानेबाजी रेंज पर भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा। श्रेयसी ने फाइनल में 96 स्कोर करके आस्ट्रेलिया की एम्मा काक्स को हराया । शूटआफ में श्रेयसी ने दो और एम्मा ने एक निशाना लगाया। भारत की वर्षा वर्मन 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही । कांस्य पदक स्काटलैंड की लिंडा पीयरसन ने 87 अंकों के साथ जीता।

श्रेयसी ने ग्लास्गो में चार साल पहले रजत पदक जीता था । वे तीन दौर के बाद दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर थीं। हाल ही में उन्होंने 2017 राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था ।  श्रेयसी के दादा और पिता दोनों भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया लेकिन पदक नहीं जीत सकी थीं। ग्लास्गो में रजत जीतने के बाद उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

गुरू गंभीर के सामने SRH की टीम कमजोर लेकिन कप्तान कमिंस का खौफ ही होगा KKR के लिए काफी

T20I World Cup के लिए बाबर सेना हुई घोषित, पाक टीम में इस गेंदबाज की हुई वापसी

ओस के इंतजार में राजस्थान के निकले आंसू, इन 3 कारणों से हुए से बाहर

इंग्लैंड की बड़ी चाल, Manchester City के साइकोलॉजिस्ट को वर्ल्ड कप के लिए अपने साथ जोड़ा

SRH vs RR : हार के बाद संजू सेमसन ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा? कप्तान ने बताया कहां हारी टीम

अगला लेख