I-League 2019-20 में सितारों से सजी ईस्ट बंगाल ने इंडियन एरोज 3-1 से पछाड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (21:23 IST)
मुंबई। I-League 2019-20 में ईस्ट बंगाल (East Bengal) ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन एरोज (Indian Arrows) को एक के मुकाबले तीन गोल से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। मध्यांतर के समय तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी।
 
ईस्ट बंगाल के लिए जैम सैंटोस, एशर अख्तर और लालरिंदिका राल्ते 1-1 गोल दागे। इंडियन एरोज की तरफ से एकमात्र गोल विक्रम प्रताप सिंह ने किया।
 
कूपरेज ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया था और तेज हमले करके इंडियन एरोस को सकते में डाल दिया था। खेल के चौथे मिनट पर जैम सैंटोस ने ईस्ट बंगाल के लिए बढ़त का गोल दागा।
 
इंडियन एरोस ने भी बाद में शानदार खेल दिखाया लेकिन मध्यांतर तक टीम बराबरी करने में नाकाम रही। खेल के दूसरे भाग में 55वें मिनट पर आखिरकार इंडियन एरोज के लिए विक्रम प्रताप सिंह ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर के 1-1 पर पहुंचा दिया।
 
लेकिन उसके बाद खेल के 62 में मिनट पर एशर अख्तर ने ईस्ट बंगाल के लिए गोल दागकर टीम को एक बार फिर से 2-1 की बढ़त में ला खड़ा किया। लालरिंदिका राल्ते ने 67वें मिनट पर ईस्ट बंगाल के लिए तीसरा गोल दागा। मैच में अब ईस्ट बंगाल की टीम 3-1 से आगे हो गई थी और यही मैच का अंतिम परिणाम भी रहा।
 
भारतीय एरोज अपने आखिरी गेम में  नेरोका एफसी (NEROCA FC) के खिलाफ खेले, लेकिन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था। वहीं ईस्ट बंगाल ने पंजाब एफसी के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था और यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।
 
इस साल लीग में 11 टीमें भाग ले रही हैं, जैसे कि मोहन बागान, आइजोल एफसी, ईस्ट बंगाल, चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा, ट्राई एफसी, चेन्नई सिटी एफसी, गोकुलम केरल एफसी, पंजाब एफसी, रियल कश्मीर एफसी, इंडियन एरोज, और नेरोका एफसी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख