Covid-19 मरीजों का उपचार कर रही है पूर्व ओलंपिक चैंपियन डॉ जोयसे

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (19:27 IST)
एम्सटरडम। लंदन ओलंपिक 2012 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीदरलैंड की हॉकी टीम की गोलकीपर जोयसे सोमब्रोएक अब डॉक्टर के तौर पर देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटी हैं।

लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक के अलावा उनके पास 2014 में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक भी है। वह लगातार ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ भी रही थी। 26 साल की उम्र में खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने एम्सटरडम में व्रिजे यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री पूरी की।

अब वह हेजमट सूट (सुरक्षा कवच) पहनकर वायरस की चपेट में आए मरीजों का उपचार कर रही हैं। नीदरलैंड के लिए 2010 से 2016 के बीच 117 मैच खेलने वाली डॉक्टर जोयसे ने एफआईएच वेबसाइट से कहा, ‘जब मैंने दो साल पहले पढ़ाई खत्म की तो मैंने इंटरनल मेडिसिन, पल्मोनरी, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रो-इंटेस्टिनल विभाग में काम करना शुरू किया।’

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद मैंने एम्सटरडम में बड़े अस्पताल में आपात कक्ष में काम करके और अनुभव हासिल किया।’ टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह फैसला सही था।
 
उन्होंने कहा, ‘मैं समझती हूं कि यह मुश्किल फैसला था। एक या दो महीने पहले मैंने भी सोचा था कि इनका आयोजन किया जा सकता था लेकिन वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख