लॉकडाउन ब्रेक का इस्तेमाल ‘पोषण विशेषज्ञ’ बनने में कर रहे हैं घोषाल

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (16:43 IST)
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल पोषण संबंधी प्रमाणित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए कर रहे हैं। स्क्वाश में पूर्ण फिटनेस की जरूरत होती है और घोषाल काफी फिट हैं। 
 
एक खिलाड़ी के तौर फिट रहने के लिए पर खान-पान काफी अहम होता है और वह इस अनिश्चित ब्रेक का इस्तेमाल भोजन विज्ञान के बारे में जानकारी लेने के लिए कर रहे हैं।
 
कोलकाता के घोषाल ने कहा, ‘आप पूरे समय घर पर ही हो तो, आपके लिए नई चीजें सीखना काफी अहम है। 
 
इसलिए मैंने पोषण पाठ्यक्रम करने का फैसला किया जो पीएसए (पेशेवर स्क्वाश संस्था) से प्रमाणित है। इसमें 11 लेक्चर हैं और हर लेक्चर के अंत में आकलन होता है और तभी आप अगले लेक्चर के लिए आगे बढ़ सकते हो।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘अब तक मैंने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल और विटामिन के बारे में सीखा है। इनका क्या काम है, क्या नहीं। किस खाने में कौन से पोषक तत्व होते हैं। एक व्यक्ति की चिकित्सकीय स्थिति कैसी है, उसी के आधार पर पोषण संबंधित सलाह दी जाती हैं।’
 
पीएसए ने जुलाई तक सभी गतिविधियां निलंबित कर दी हैं और घोषाल का कहना है कि इस समय खेल महत्वपूर्ण नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘यह निश्चित रूप से सामान्य समय नहीं है, मानसिक रूप से घर पर लंबे समय के लिए रहना एक चुनौती है। इसके अलावा भी कई बड़े मुद्दे हैं जैसे वे लोग दिन में तीन वक्त का खाना भी नहीं जुटा पाते।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख