भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 2-1 से हराया, सविता ने किया शानदार प्रदर्शन

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (18:30 IST)
जिंचियोन। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 3 मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20वें और नवनीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे। दक्षिण कोरिया के लिए शिन हेजेयोंग ने 48वें मिनट में गोल किया।
 
इस साल की शुरुआत में स्पेन और मलेशिया के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही। पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर चूकने के बाद भारत ने 20वें मिनट में फील्ड गोल पर बढ़त बनाई। भारत की बढ़त नवनीत ने 40वें मिनट में दुगनी की।
 
दक्षिण कोरिया को मैच में 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले और आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिनमें से 48वें मिनट में 1 ही पर गोल हो सका। भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यह हमारा पहला मैच था, सो नतीजा अच्छा रहा। प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। हमने कुछ नए प्रयोग किए और उन पर टीम खरी उतरी। भारत को अब बुधवार को दूसरा मैच खेलना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख