ओडिशा के राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (15:15 IST)
भुवनेश्वर:ओडिशा के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम में एक साथ 20 हजार लोग मैच देख सकेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
       
इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। यह स्टेडियम राउरकेला की  बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कैंपस में 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यह स्टेडियम 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा। 
       
पटनायक ने वीडियो संदेश में यह घोषणा करते हुए कहा, “जैसा कि हमने पहले कहा था ओडिशा एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 की मेजबानी करने पर गर्व महसूस करेगा। यह टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। सुंदरगण जिला हॉकी का पावरहाउस है। इस जिले के कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।”
       
उन्होंने कहा, “दिलीप टिर्की  और सुनीता लाकड़ा जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है। इस जिले ने हॉकी खिलाड़ियों को काफी समर्थन दिया है। सुंदरगढ़ के भारतीय हॉकी में योगदान देने के लिए मैं सम्मान स्वरुप राउरकेला में 20 हजार की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा करता हूं।”
       
हाल ही में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ, खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया की टीम ने राउरकेला का दौरा किया था।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख