Hanuman Chalisa

पेरू का उरुग्वे को हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश

Webdunia
रविवार, 30 जून 2019 (18:22 IST)
साओ पालो। गोलकीपर पेड्रो गलासे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज की स्पॉट किक पर बेहतरीन बचाव के साथ पेरू ने उरुग्वे को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
पेरू का अब फाइनल में प्रवेश के लिए चिली से मुकाबला होगा। एडिसन फ्लोरेस ने पेरू के लिए पेनल्टी पर निर्णायक गोल किया। पिछले मैच में मेजबान ब्राजील से 5-0 की एकतरफा हार झेल चुकी पेरू का यह कोपा अमेरिका के आखिरी 4 संस्करणों में तीसरा सेमीफाइनल है।
 
पिछले मैच में विपक्षी ब्राजील के दूसरे गोल में अनजाने में मदद कर आलोचना झेल रहे गालेस ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। पेरू के कप्तान पाओलो गुरेरो ने कहा कि मुझे टीम पर गर्व है, मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। पेरू की टीम लड़ाकों की तरह खेली और उसमें जीतने का जज्बा है।
 
यह कोपा अमेरिका में तीसरा क्वार्टर फाइनल है, जो गोलरहित समाप्त हुआ और उसका फैसला पेनल्टी शूटआउट में करना पड़ा। मैच के दौरान उरुग्वे का दुर्भाग्य रहा कि उसके 3 गोल ऑफ साइड रहे जिसके कारण टीम को शूटआउट में उतरना पड़ा। ज्यॉर्जियन डी अरासकाएटा, एडिसन कवानी और सुआरेज तीनों ने गेंद को नेट में पहुंचाया लेकिन लाइंसमैन ने उसे ऑफ साइड करार दे दिया।
 
पेरू का मुकाबला अब दूसरे सेमीफाइनल में पोर्टो एलेग्रे में चिली से बुधवार को होगा जबकि इससे 1 दिन पहले बेलो होरिजोंटे में ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच पहला सेमीफाइनल होगा। वर्ष 1939 और 1975 में कोपा अमेरिका विजेता रही पेरू को 4 वर्ष पहले सेमीफाइनल में ही चिली ने हराया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख