जीत के बाद मां की गोद में सूकून की नींद, हॉकी कप्तान मनप्रीत के इस फोटो ने फैंस का दिल जीता

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (20:34 IST)
1980 के मोस्को ओलंपिक के बाद कई ओलंपिक आए और गए नहीं बदला तो हॉकी के पदक की आस। धनराज पिल्ले हो या दिलीप तिर्की कई भारतीय कप्तान यह सपना संजोए थे कि वह ओलंपिक में भारत को गोल्ड नहीं तो सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल जिता पाएं। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। 
 
कभी मेहनत ने साथ नहीं दिया तो कभी किस्मत में लेकिन अंत में हार का यह सिलसिला 41 साल और 9 ओलंपिक्स के बाद टोक्यो ओलंपिक्स में खत्म हुआ। कप्तान मनप्रीत सिंह की मेहनत और किस्मत दोनों रंग लाई।
 
हालांकि भारत स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहा लेकिन एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जर्मनी टीम को 5-4  से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।
 
जीत के बाद पूरा भारत जश्न के रंग में डूब गया। कप्तान मनप्रीत सिंह ने खुद को बहुत सौभाग्यशाली माना होगा कि 41 साल तक पदक का इंतजार उनकी कप्तानी में खत्म हुआ। 
आज जालंधर गांव मिट्ठापुर के निवासी मनप्रीत सिंह जीत का सुकून भरा पल अपनी मां के साथ बिताते हुए नजर आए। 
 
हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने ट्विटर पर फोटो अपलोड किया जिसमे में वह अपनी मां की गोद में सिर रखकर सुकून का पल बिता रहे हैं वही उनकी मां के गले में ब्रोंज मेडल है।
 
कप्तान मनप्रीत सिंह ने यह फोटो ट्वीट कर कैप्शन में लिखा- "बस उसकी मुस्कान देखकर और यह जानकर कि उसे मुझ पर कितना गर्व है मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है -उसके बिना आज यहां नहीं होता।" 
<

Just seeing her smile and knowing how proud she is of me brings a smile to my face too - won’t be here today without her  #therealwinner #loveyoumama pic.twitter.com/EwRadU7z5E

— Manpreet Singh (@manpreetpawar07) August 11, 2021 >
मनप्रीत सिंह और उनकी मां के बीच का यह प्यार देखकर ट्विटर पर उनके फैंस भावविहोर हो गए। कुछ ऐसे ट्वीट्स उनकी टाइमलाइन पर देखे गए।
<

One of the most precious thing...mein bhi aise hi Maa ki Godd mein late jaata tha jab wo mere saath is duniya mein thi...jab wo sar pe haath pherti thi to saari tension saare dukh bhool jaata tha...Maa

< — P K Mathur (@PKumar96150948) August 11, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

So beautiful  I remember her interview when reporter asked her about how she feels now she said' Main 60 yrs ki hu par aaj main 120 yrs ki ho gyi hu. Mere bete ne meri umar bada di  mothers are pure love. So so heartening see her

< — Kiranm (@Bindiya91127690) August 11, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

pic.twitter.com/DlF6LxEO1I

< — Phaneendra (@phaneendrab1) August 11, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Best place in world to be! Stay blessed always… Maa ka beta and Bharat ka ladla

< — Maya Rane  (@GoldDusters) August 11, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Maa ka pyar ish duniya me kahi par bhi nahi milaga.Bhale Puri Duniya Ghoomlo

< — Shivam sharma (@shivamsharma749) August 11, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन रहा। टोक्यो ओलंपिक मे टीम सिर्फ 2 मैच हारी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की हालांकि ऑस्ट्रेलिया से हुए अगले ही मैच में टीम को 1-7 से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा अर्जेंटीना, जापान को हराकर टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और ग्रेट ब्रिटेन को मात दी। 
 
इसके बाद बेल्जियम से सेमीफाइनल मुकाबला 2-5 से हारने के बाद टीम ने वापसी की और कांस्य पदक मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया। (वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया