नैरोबी में होगी 2020 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (16:41 IST)
ब्युनस आयर्स। अफ्रीकी देश केन्या के नैरोबी को वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए चुना गया है।
 
 
वैश्विक संस्था ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। ब्युनस आयर्स में नैरोबी की मेजबानी का आईएएएफ परिषद ने समर्थन किया है। गत वर्ष नैरोबी में विश्व अंडर-28 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की सफल मेजबानी की गई थी जिससे उसका दावा और मजबूत हुआ है। 
 
नैरोबी के मोई अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स सेंटर में हुए अंडर-18 चैंपियनशिप को 60 हजार लोगों ने स्टेडियम में देखा। इससे देश में भी युवा एथलीटों के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ है और अब 2020 में भी इसी तरह की मेजबानी की उम्मीद की जा रही है।
 
मोनाको में आईएएएफ के मुख्यालय में केन्या के मुख्य खेल सचिव और राजदूत किरमी काबेरिया ने बताया कि केन्या की 42 फीसदी आबादी 15 वर्ष से कम आयु की है और देश के विकास में यहां खेलों का बहुत महत्व है।
 
उन्होंने कहा एथलेटिक्स केन्याई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। केन्या में हर इंसान एथलेटिक्स को पसंद करता है। हमने अंडर-18 चैंपियनशिप में यह देखा और अब 2020 में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।
 
आईएएएफ के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने नैरोबी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि 2020 की एथलेटिक्स चैंपियनशिप बहुत सफल रहेगी। अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप वर्ष 2020 में सात से 12 जुलाई तक होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख