ओलंपिक स्वर्ण विजेता से डॉक्टर ने किया था रेप

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:09 IST)
न्यूयॉर्क। तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गैबी डगलस ने खुलासा किया है कि अमेरिका की जिमनास्टिक टीम के डॉक्टर लैरी नासार ने उनके साथ बलात्कार किया था। महिला एथलीटों के डॉक्टरों पर लगाए जा रहे आरोपों की फेहरिस्त में यह नया मामला है। 
 
गत सप्ताह डगलस ने महिलाओं को ही शारीरिक उत्पीड़न के लिए जिम्मेवार ठहराया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए अपने टीम डॉक्टर नासार पर ही शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टर नासार बच्चों के उत्पीड़न के आरोपों में जेल में हैं और उनके खिलाफ सज़ा का फैसला जल्द आने वाला है।
 
डगलस ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं सार्वजनिक तौर पर अपने अनुभव साझा नहीं करती हूं क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से हम उस तरह की स्थिति में रह रहे थे जो बहुत दर्दनाक थी। ओलंपिक स्वर्ण विजेता डगलस के प्रवक्ता जैफ रेमंड ने भी पुष्टि की है कि जिमनास्ट का नासार ने शारीरिक उत्पीड़न किया था।
 
डगलस 2012 लंदन ओलंपिक में अमेरिका की 'फीयर्स फाइव' जिमनास्टिक टीम का हिस्सा थीं जिसने स्वर्ण जीता था। वह टीम की तीसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर नासार के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। उनकी साथी एली रइसमैन और मैक्काएला मारूनी भी टीम डॉक्टर पर इससे पहले शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख