कोरोना वायरस के डर के बीच ओलंपिक मशाल जापान पहुंची

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (19:42 IST)
टोक्यो। खतरनाक कोरोना वायरस के डर के बीच टोक्यो ओलंपिक की मशाल शुक्रवार को जापान पहुंच गई। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है। 
 
ओलंपिक मशाल को एथेंस से लेकर एक चार्टर्ड विमान टोक्यो 2020 गो मत्सुशिमा मियागी स्थित जापान के वायुसेना ठिकाने पर शुक्रवार को पहुंचा। 3 बार के ओलम्पिक स्वर्ण विजेता तादहीरो नोमुरा और साओरी योशिदा ने विमान से मशाल को ग्रहण किया और इन्तजार कर रहे टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी को सौंप दिया। 
 
इन दोनों एथलीटों और मोरी को एथेंस में मशाल ग्रहण करने वाले समारोह में जापानी शिष्टमंडल का हिस्सा होना था लेकिन इस शिष्टमंडल को ही रद्द कर दिया गया था। समझा जाता है कि मोरी ने जापान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कोजो ताशिमा से मुलाकात की थी जो मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। 
 
पूर्व जापानी प्रधानमंत्री मोरी ने कम संख्या में एकत्रित जनसमूह को कहा, 'मैं इस समारोह की सुरक्षित शुरुआत के लिए सबके प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। पहले हमारा कार्यक्रम था कि मशाल के स्वागत के लिए छोटे बच्चों को लेकर जाए लेकिन सुरक्षा के कारण हमने ऐसा नहीं किया।' 
 
मोरी ने स्वीकार किया कि यह दिल तोड़ने वाला फैसला था लेकिन उन्होंने साथ ही सुरक्षित ओलंपिक का वायदा किया। ओलंपिक मशाल के आगमन समारोह से दर्शकों को दूर रखा गया था और इस समारोह में छोटी संख्या में टोक्यो 2020 के अधिकारी शामिल हुए। जापान में मशाल रिले की शुरुआत 26 मार्च को फुकुशिमा से होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख