Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pro Kabaddi : यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को 41-27 से हराया, नहीं चला सिद्धार्थ देसाई का जादू

Advertiesment
Pro Kabaddi 2019 Live Score Streaming
कोलकाता। अर्जुन देशवाल, रोहित बालियान और फजल अत्राचली के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को 41-27 से हराकर प्रो कबड्डी लीग की तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।

मुंबई की 14 मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 42 अंकों के साथ अब तालिका में सातवें स्थान से उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। तेलुगू को 14 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 30 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है।
 
पहला हाफ रोमांचक, 15-15 अंकों की बराबरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले हाफ में काफी रोमांचक टक्कर देखने को मिली। इस हाफ में दोनों ही टीमें 15-15 अंकों की बराबरी पर थी लेकिन दूसरे हाफ में यू मुंबा ने बेहतरीन खेल दिखाया।
webdunia
मुंबई ने दूसरे हॉफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 26 अंक बटोरे जबकि तेलुगू की टीम 12 अंक ही बना पाई। देशवाल ने 10, रोहित ने 7 और फजल ने 6 अंक जुटाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 
देशवाल ने 14 रेड में 9 अंक निकाले जबकि फजल ने 8 टैकल में 6 अंक हासिल किए। तेलुगू की तरफ से राकेश गौड़ा ने 7 अंक जुटाए। सिद्धार्थ देसाई, विशाल भारद्वाज और फरहद ने 4-4 अंक जुटाए।

मुंबई ने रेड से 18, टैकल से 15 और ऑलआउट से 6 अंक जुटाए। तेलुगू ने रेड से 15, टैकल से 9 और ऑलआउट से 2 अंक लिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित के नाम पर विचार : प्रसाद