बिहार के राजगीर में होगा पुरुष हॉकी एशिया कप

WD Sports Desk
सोमवार, 31 मार्च 2025 (18:30 IST)
बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में होने वाले पुरुष एशिया कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सोमवार को एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये।राजगीर के हॉकी स्टेडियम में 29 अगस्त से सात सितंबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट बेल्जियम और नीदरलैंड में 2026 में आयोजित होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित आठ टीमें हिस्सा लेंगी और शेष दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट AHF कप के जरिए अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास करेगी।

इस टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया ने आज बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर बिहार के खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने राजगीर की मेजबानी को लेकर कहा, “हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर बिहार के प्रमुख खेल स्थल बनने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए गर्व का क्षण है और हम टूर्नामेंट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप है, और मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक रोमांचक माहौल प्रदान करेगा।”(एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख