Hanuman Chalisa

राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (17:09 IST)
नई दिल्ली। राजिंदर सिंह को शनिवार को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया, जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे। मरियम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर शनिवार से बतौर अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे। वे इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं और मौजूदा समय में हॉकी जम्मू-कश्मीर के कोषाध्यक्ष हैं।
 
 
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि मरियम्मा कोशी के इस्तीफे के बाद हम राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर खुश हैं, जो 19 मई 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे। हम उन्हें अपने काम में सर्वश्रेष्ठ करने की शुभकामनाएं देते हैं। मरियम्मा राज्य स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी रही हैं, जो नवंबर 2016 में नरिंदर बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद हॉकी इंडिया की अध्यक्ष बनी थीं। 
 
अहमद ने कहा कि मरियम्मा कोशी ने पिछले 2 दशकों में भारतीय हॉकी में जो योगदान दिया है, हम उसके आभारी हैं। वे महासंघ के लिए एक मार्गदर्शक रही हैं तथा कई खिलाड़ियों और प्रशासकों को प्रेरणा का बड़ा स्रोत भी रही हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख