Hanuman Chalisa

साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के दूसरे दौर में

Webdunia
बुधवार, 23 जनवरी 2019 (21:08 IST)
जकार्ता। आठवीं वरीयता प्राप्त भारत की साइना नेहवाल ने बुधवार को संघर्षपूर्ण जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। साइना ने इंडोनेशिया की दीनार दयाह आयस्टाइन को 49 मिनट में 7-21, 21-16, 21-11 से हराया।
 
 
साइना ने पहला गेम आसानी से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए। साइना का दूसरे दौर में इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ उनका 4-0 का रिकॉर्ड है।
 
पुरुष एकल में बी साई प्रणीत को चौथी वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग से 12-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। क्वालीफाइंग से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे शुभंकर डे को छठी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने एक घंटे एक मिनट के संघर्ष में 21-14, 19-21, 21-15 से हराया।
 
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी डेनमार्क की जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल के पहले दौर में ही हार सामना करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख