साइना नेहवाल और समीर वर्मा डेनमार्क ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (23:14 IST)
ओडेन्से (डेनमार्क)। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को यहां 4 साल में पहली बार विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची को पराजित कर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
इसके बाद भारत के लिए एक और अच्छी खबर रही क्योंकि समीर वर्मा ने संयम बरतते हुए एशियाई खेलों के चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी को हराकर पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। नौंवी रैंकिंग के समीर ने इंडोनेशिया के 12वें नंबर के खिलाफ पर 23-21, 6-21, 22-20 से जीत दर्ज की।
 
ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना रैंकिंग में खिसककर 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने महज 36 मिनट तक चले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय यामागुची पर 21-15 21-17 से आसान जीत दर्ज की। 
 
अब 28 वर्षीय भारतीय का सामना शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी नोजोमी आकुहारा से होगा। यह साइना की अपने करियर में यामागुची पर दूसरी जीत है। दोनों के बीच मुकाबलों में जापानी खिलाड़ी छह बार फतह हासिल कर चुकी है।
 
साइना ने पिछली बार यामागुची को 2014 में चाइना ओपन में हराया था। इसके बाद से जापानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। इस साल भी इससे पहले दोनों के बीच दो भिड़ंत हुई थीं, जिसमें यामागुची ने मई में उबेर कप और जून में मलेशिया ओपन में साइना को पराजित किया था।
 
महिला युगल में भी भारत के लिए दिन अच्छा रहा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने दक्षिण कोरिया की ली हो सी और शिन सेयुंच चान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 18-21, 22-20, 21-18 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख