Hanuman Chalisa

भारतीय मुक्केबाजों ने कजाखस्तान में 3 स्वर्ण जीते

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (18:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने कजाखस्तान के कारागंडा में रविवार को संपन्न हुए गालिम ज्हार्यलगापोव मुक्केबाजी टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण पदक, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।
 
किंग्स कप के 3 बार स्वर्ण पदक विजेता और रेलवे के मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन के श्याम कुमार (49 किग्रा), विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी नमन तंवर (91 किग्रा) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही 19 साल के तंवर को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का भी खिताब दिया गया।
 
राष्ट्रीय चैंपियन मनीष कौशिक (60 किग्रा) को रजत पदक मिला तो वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मंदीप जांगड़ा (75 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जांगड़ा पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस भार वर्ग में खेल रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख