टेनिस स्टार पेस 19 साल में पहली बार युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हुए

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (18:36 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस सोमवार को पिछले 19 साल में पहली बार युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गए। वे 5 पायदान नीचे 101वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
पेस के 856 अंक हैं और वे भारतीय खिलाड़ियों में रोहन बोपन्ना (38वें), दिविज शरण (46वें) और पुरव राजा (93) के बाद चौथे नंबर पर हैं। राजा 8 पायदान की छलांग लगाकर फिर से शीर्ष 100 में पहुंचे हैं। 
 
इससे पहले 46 वर्षीय पेस अक्टूबर 2000 में शीर्ष 100 से बाहर थे, तब उनकी रैंकिंग 118 थी। भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक पेस ने हमवतन महेश भूपति के साथ मिलकर एक समय पुरुष युगल में दमदार जोड़ी बनाई थी। 
 
पेस अगस्त 2014 में शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे और 2 साल बाद वे शीर्ष 50 में भी नहीं रहे थे। अब तक 18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके पेस इस साल सितंबर में यूएस ओपन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। 
 
इस बीच एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन भारत के चोटी के खिलाड़ी बने हुए हैं। वे भले ही 1 पायदान नीचे खिसके हैं और अभी 95वें स्थान पर हैं। उनके बाद सुमीत नागल (2 पायदान ऊपर 127), रामकुमार रामनाथन (9 पायदान ऊपर 190), शशि कुमार मुकुंद (2 पायदान ऊपर 250) और साकेत मयनेनी (1 पायदान नीचे 267) का नंबर आता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख