Hanuman Chalisa

आनंद, गुजराती और स्वप्निल 6ठे दौर में जीते

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (20:38 IST)
डगलस (ऑइल ऑफ मैन)। 5 बार के चैंपियन विश्वनाथन आनंद, विदित संतोष गुजराती और स्वप्निल एस. धोपाडे ने यहां ऑइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के 6ठे दौर में जीत दर्ज की।
 
गुजराती दूसरे स्थान से सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय हैं। उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए हमवतन हर्षा भारताकोटी को 42 चालों के बाद शिकस्त दी। अब गुजराती का सामना विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा। 6ठे दौर के बाद आनंद और स्वप्निल 4.5 अंक लेकर 16 अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
 
सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेतुरमन को 51 चालों में पस्त कर दिया। अब वे अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेंडरमैन एलेक्सांद्र से भिड़ेंगे जबकि सेतुरमन का सामना स्पेन के वालेजो पोंस फ्रांसिस्को से होगा। स्वप्निल को नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर तारी आर्यन की चुनौती से पार पाने में 49 चाल लगी। अब इस भारतीय का सामना हंगरी के ग्रैंडमास्टर रिचर्ड रैपोर्ट से होगा। 
 
विश्व कप की 3 बार की कांस्य पदकधारी हरिका द्रोणावल्ली ने होस्का जोवांका (इंग्लैंड) को शिकस्त दी और अब वे व्लादिमीर क्रैमनिक से भिड़ेंगी। हरिका 3.5 अंक लेकर 41वें स्थान पर हैं, वहीं 12 वर्षीय आर प्राग्गनानधा ने स्वीडन के ग्रैंडमास्टर ग्रैंडेलियस निल्स से ड्रॉ खेला। अब इस युवा का सामना अर्मेनिया में जन्मे अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वारुजान अकोबियन से होगा।
 
अन्य भारतीयों में सुनीलदत्त लिना नारायणन ने 65 चालों में हमवतन अधिबान बी को शिकस्त दी। कार्लसन 5.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि अमेरिका के फैबियानो कारुआना और नाकामुरा हिकारू 6ठे दौर के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख