Hanuman Chalisa

भारत और कनाडा 1-1 से बराबरी पर, रामकुमार जीते लेकिन युकी की हार

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (12:22 IST)
एडमंटन। भारत के रामकुमार रामनाथन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के पहले एकल मैच में कनाडा के ब्रेडन शनर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे एकल में यूकी भांबरी के हारने के कारण टूर्नामेंट के पहले दिन दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। 
 
रामकुमार रामनाथन ने डेविस कप में अपना पदर्पण कर रहे 22 साल के शनर को 3 घंटे 16 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-5 7-5 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। 
 
लेकिन दूसरे एकल मुकाबले में यूकी भांबरी ने विश्व के 51वें नंबर के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव के खिलाफ 2 सेट गंवाने के बाद वापसी की। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी को 202वीं रैंकिंग के शापोवालोव से 3 घंटे 52 मिनट तक मैराथन मुकाबले में 6-7, 4-6, 7-6, 6-4, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
शापोवालोव रोजर्स कप में ग्रैंडस्लैम चैंपियनों जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और राफेल नडाल को हराते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख