Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 363 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
सोमवार, 6 मई 2019 (17:16 IST)
मुंबई। चीन से व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रत्याशित रुख से सोमवार को एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 362.92 अंक की गिरावट में 38,600.34 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंक लुढ़ककर 11,598.25 अंक पर बंद हुआ।
 
ट्रंप के चीन के आयात पर इसी सप्ताह से टैरिफ शुल्क लगाए जाने के ट्वीट के बाद से अमेरिकी और चीन के शेयर बाजारों के साथ दुनियाभर के शेयर बाजारों में हड़कंप मच गया। विदेशी बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट फरवरी 2016 के बाद पहली बार 1 दिन में इतनी तेजी से लुढ़का है।
 
शंघाई कंपोजिट 5.58 प्रतिशत फिसल गया। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगशैंग 2.90, जापान का निक्की 0.22 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.74 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स 2.05 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40 प्रतिशत की तेजी में रहा।
 
ट्रंप ने रविवार को ट्वीट करते हुए धमकी दी कि वे आगामी शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पाद पर टैरिफ शुल्क बकर 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत कर देंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचने वाला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Delhi court ने खारिज की उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

Barmer : बाड़मेर में प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूले

अगला लेख