Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (19:23 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच निवेशकों के सतर्कता बरतने तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के बिकवाल बनने से मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शिखर से फिसलता हुआ 24.48 अंकों की गिरावट से 32,609.16 अंक पर आ गया।
 
हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा और यह 3.60 अंक की मामूली तेजी के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 10,234.45 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी आज गिरावट में 10,227.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,212.60 अंक के निचले स्तर से होता हुआ 10,251.85 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। कारोबार समाप्ति के समय यह 0.04 प्रतिशत की मजबूती में 10,234.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में से 24 कंपनियां हरे निशान में और 25 लाल निशान में रहीं जबकि एक अपरिवर्तित रही।
 
सेंसेक्स की शुरुआत निफ्टी के विपरीत तेजी में हुई और यह 32,654.41 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 32,699.86 अंक के उच्चतम स्तर तक गया, लेकिन दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में यह लुढ़ककर 32,556.74 अंक के दिवस के निचले स्तर तक चला गया और कारोबार समाप्ति के समय 0.08 फीसदी की गिरावट में 32,609.116 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियां हरे निशान में रहीं और शेष 18 लाल निशान में रहीं।
 
बीएसई के 20 समूहों में से चार समूहों का सूचकांक गिरावट में रहा। एफपीआई ने आज पूंजी बाजार में 17.01 करोड़ डॉलर के शेयर और डेट की बिकवाली की। बाजार पर दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली का दबाव रहा लेकिन निवेश का माहौल कुल मिलाकर सकारात्मक है।
 
बड़ी कंपनियों की तुलना में मंझोली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.53 प्रतिशत की गिरावट में क्रमश: 16,114.50 अंक और 17,066.11 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,805 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,375 के शेयर हरे और 1,301 के लाल निशान में रहे जबकि 129 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

मध्यप्रदेश बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ के साथ महिला एवं बाल विकास बजट में 26 फीसदी की वृद्धि

AI Impact Summit 2026 : चीनी रोबोडॉग के बाद अब कोरियन ड्रोन सॉकर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर फिर उठे सवाल

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में Jio ने रखा 'नेशन-फर्स्ट AI स्टैक' का खाका

डोनाल्ड ट्रंप की 'रेड लाइन' मानने को तैयार नहीं ईरान, जेडी वेंस का बड़ा बयान

अगला लेख