Hanuman Chalisa

भाजपा की जीत से सेंसेक्स में मजबूती

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (17:25 IST)
मुंबई। गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने की उम्मीद से निवेशकों का समर्थन बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर बंद हुआ।
 
चुनाव आयोग के परिणाम तथा रुझान के अनुसार गुजरात में 182 सीटों में से भाजपा 82 सीट जीत चुकी है जबकि 15 पर आगे चल रही है। वहां सरकार बनाने के लिए 92 सीट की जरूरत है जबकि भाजपा कुल मिलाकर 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस 70 सीट जीत चुकी है जबकि 7पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। यहां भाजपा 23 सीट जीत चुकी है।
 
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 33,801.90 अंक पर खुला और अंत में 138.71 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,601.68 अंक पर बंद हुआ। यह 29 नवंबर के बाद बाजार का उच्च स्तर है। उस समय यह 33,602.76 अंक पर बंद हुआ था। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 409.93 अंक मजबूत हो चुका है।
 
पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 55.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,388.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी का 27 नवंबर के बाद यह उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान यह 10,074.80 से 10,443.55 अंक के दायरे में रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजता के इशारे पर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर

अयातुल्ला खामेनेई को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, तेहरान के भूमिगत बंकर को बनाया ठिकाना

तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालूवाद को खत्म करने की साजिश

शशि थरूर बोले- कांग्रेस का कभी विरोध नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर रुख के लिए नहीं मांगूगा माफी

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की ग्रीनलैंड वाली धमकी ने कैसे बदले अमेरिका-ईयू संबंध

LIVE: भारत और ईयू के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स आज

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा नामंजूर, यूपी सरकार ने निलंबित किया, जांच कमेटी गठित

कौन हैं योगी से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, क्या राजनीति में होगी एंट्री?

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत, यूपी में खलबली

अगला लेख