Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 (11:00 IST)
Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 (11:06 IST)
Trump Tariff effect on share market: ट्रंप द्वारा भारत पर ट्रंप टैरिफ लागू करने के बाद गुरुवार को पहली बार भारतीय शेयर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में आज टैरिफ की दहशत दिखाई दी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक की गिरावट के साथ 80,278.38 अंक पर और एनएसई निफ्टी 157.35 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया।
हालांकि बाजार में इसके बाद कुछ रिकवरी भी दिखाई दी। समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 255 अंकों की गिरावट के साथ 80531 पर था और निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 24,639 पर था। बैंक, फार्मा और टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा।
अमेरिका के रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के लागू होने से घरेलू बाजारों पर दबाव बढ़ा। भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगा है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें