Hanuman Chalisa

बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 32,000 अंक पार

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (11:07 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का रुख जारी है और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104 अंक चढ़कर 32,000 अंक के आंकड़े को पार कर गया। ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेत हैं। 
 
इसी बीच महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले खुदरा निवेशकों और घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने अपनी स्थिति को भी व्यापक बनाया है। इससे बाजारों में तेजी की धारणा देखी गई है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अगस्त के लिए औद्योगिक उत्पादन और सितंबर के लिए मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं।
 
रुपए में सुधार ने भी बाजार को समर्थन दिया है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 104.02 अंक यानी 0.32% चढ़कर 32,028.43 पर खुला है। पिछले 3 सत्रों के कारोबार में इसमें 332.38 अंक की बढ़त देखी गई है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.40% सुधरकर 10,057.45 अंक पर खुला है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख