Hanuman Chalisa

एक्स डेट हुआ विप्रो का शेयर, क्या होगा निवेशकों पर असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (12:48 IST)
Wipro share news: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के बोनस शेयर की एक्स डेट आज है। कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 1:1 बोनस शेयर जारी किया गया था। इसके एक्स डेट होने से आपके पास मौजूदा शेयरों की संख्या डबल हो गई लेकिन उसकी वैल्यू वही रहेगी। 
 
विप्रो के इस कदम से विप्रो का शेयर प्राइस काफी सस्ता हो गया और इससे दोबारा निवेश का मौका बनेगा। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में विप्रो के शेयर की कम 291 रुपए थी जबकि सोमवार को इसके दाम 550 रुपए से भी ज्यादा था।
 
क्या होता है शेयरों का एक्स डेट होना : एक्स-डेट वह तारीख होती है जब कोई शेयर डिविडेंड, बोनस, राइट्स इश्यू, स्टॉक स्प्लिट, या बायबैक ऑफर के अधिकारों के बिना ट्रेड करना शुरू करता है। इन लाभों के लिए पात्रता पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डेट से पहले संबंधित शेयर खरीदने होते हैं। रिकॉर्ड डेट पर, कंपनी पात्र शेयरधारकों की पहचान करती है।
 
2024 में कैसा रहा विप्रो का प्रदर्शन : 2024 में कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 22.56 फीसदी का फायदा दिया है जबकि इस अवधि में सेंसेक्स में 11.82 फीसदी की बढ़त दिखाई दी है। सितंबर क्वार्टर में कंपनी को 3209 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था जो गत वर्ष की अपेक्षा 21 फीसदी ज्यादा था। 
 
15  सालों में 4 बार बोनस शेयर : कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पिछले 15 सालों में चार बार बोनस शेयर दिए हैं। इससे कंपनी में निवेशकों की शेयर होल्डिंग कई गुना बढ़ गई। 2010 में  Wipro ने हर 3 शेयर पर 2 बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। 2017 में निवेशकों को हर शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया। इसी तरह 2019 में भी 3 हर शेयरों पर एक बोनस शेयर दिया गया। 2024 में भी कंपनी ने हर शेयर पर एक बोनस शेयर देने का फैसला किया। इस तरह 2009 में खरीदे गए 100 शेयर बढ़कर 444 हो गए।
 
2010 से पहले भी कंपनी 10 बार शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर जारी कर चुकी है। बोनस मिलने के बाद इक्विटी कैपिटल बढ़ जाता है, लेकिन फेस वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता। निवेशकों को ज्यादा डिविडेंड के रूप इसका फायदा मिलता है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

Top News : अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता, लेबनान को राहत और भारत में रिकॉर्ड मतदान

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

अगला लेख