Hanuman Chalisa

इस नागपंचमी पर बनाएं पारंपरिक शाही मीठा चूरमा, शिवजी होंगे प्रसन्न, पढ़ें सरल रेसिपी...

Webdunia
सामग्री : 
 
आटा 500 ग्राम, 400 ग्राम पिसी चीनी (बूरा), 100 ग्राम मावा, 100 ग्राम मिश्री, 1/2 चम्मच केसर, 2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, पाव कप पिस्ता, घी आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल।

 
विधि : 
 
* सबसे पहले गेहूं के आटे में घी का अच्छा मोयन देकर कड़ा सान लें। 
 
* फिर इसकी मुठियां बना लें। 
 
* एक कड़ाही में घी गर्म करके बादामी तल लें। 
 
* तत्पश्चात इन्हें हाथ से मसल कर बारीक कर लें, फिर मोटी चलनी से छान लें। अगर हाथ से नहीं मसल सकते तो इमाम दस्ते में कूटकर छान लें। शेष बचे मोटे टुकड़ों को फिर से कूटकर छान लें। 

* अब पिस्ता उबलते पानी में 2-3 मिनट रखकर निकाल लें। इन्हें छीलकर लंबे-लंबे महीन काट लें। मिश्री को दरदरा कर लें।
 
* केसर को गुलाब जल में घोटकर चीनी में मिला दें। 
 
* मावे को मोटी चलनी से छानकर, मंदी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लें। 
 
* फिर इसमें गर्म करके ठंडा किया हुआ (100 ग्राम) घी मिला दें। 
 
* अब छने हुए मुठियां (आटे का तैयार किया हुआ मुठियां का बुरा) में मावा, चीनी, पिसी इलायची व पिस्ता की कतरन मिला दें। 
 
* अब तैयार हो गया आपका पारंपरिक शाही मीठा चूरमा, यदि चाहें तो लड्डू बांध लें या चूरमे को ऐसे ही परोसें।

- आरके.

ALSO READ: मुलायम बाटी और बाफले कैसे बनाएं, पढ़ें 14 आसान टिप्स...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख