Hanuman Chalisa

राखी विशेष घर का बना मीठा व्यंजन : मैदा सत्तू की मिठाई

Webdunia
सामग्री :
300 ग्राम घी, 500 ग्राम मैदा, 500 ग्राम शक्कर का बूरा, 100 ग्राम दूध, इलायची, चांदी का वरक, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, केसर के कुछेक लच्छे।

विधि :
सबसे पहले मैदे को दूध के छींटे डाल-डालकर गीला कर लें। फिर किसी बर्तन में 1-2 घंटे दबाकर रखें। दो घंटे के पश्चात गीले मैदे को बारीक छलनी पर रखकर रगड़ें। 
 
छलनी के नीचे बारीक-बारीक बूंदी के समान मैदा निकलेगा। उसे कड़ाही में धीमी आंच में हल्का गुलाबी रंग होने तक गरम करें। ठंडा होने पर पिसी हुई शक्कर में मिलाकर छलनी से छान लें। 
 
अब घी को हल्का गरम करके मैदा व शक्कर के मिश्रण में मिला दें तथा इलायची पीसकर मिला दें। इसे दोनों हथेलियों से तब तक मसल कर मिलाएं, जब तक कि वो एकसार न हो जाए। अब थाली में अपनी पसंद के आकार में जमा दें। ऊपर से चांदी का वरक और केसर के लगाएं तथा काजू, बादाम, पिस्ता तथा किशमिश से सजा कर त्योहार का आनंद उठाएं।

ALSO READ: इन पारंपरिक व्यंजनों से मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार, पढ़ें 5 सरल व्यंजन विधियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख