Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में घर पर कैसे बनाएं भुट्टे का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि

Webdunia
सामग्री : 1 कटोरी ताजा भुट्टे के दाने, 100 ग्राम मावा, 150 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम नारियल का लच्छा, 100 ग्राम देसी घी, 25 ग्राम बादाम की गिरी, 1 चुटकी खाने का रंग, 4 हरी इलायची। सजावट के लिए- काजू तथा नारियल के कुछ टुकड़े, बादाम की साबुत गिरी। 
 
विधि : सबसे पहले भुट्टे के ताजा दानों को निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। कड़ाही में घी गर्म करके पिसे दानों को धीमी आंच पर करारा भून लें। 
 
भुट्‍टे के मिश्रण की तेज सुगंध आने पर उसमें खोया मिला लें और 5 मिनट फिर भूनें। अब शकर का बूरा मिलाकर 2 कटोरी पानी डालकर 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। पानी सूख जाए तो उसमें मीठा रंग व कटा मेवा मिलाकर गाढ़ा करें। अब इलायची बुरका कर बादाम की गिरी, काजू तथा नारियल से सजाएं और पेश करें। भुट्टे का यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख