Hanuman Chalisa

ठंड में बस यह एक लड्डू देगा दिन भर की गर्माहट, जानिए सरल विधि

Webdunia
सौंठ के लड्‍डू की सामग्री- Ingredients for Winter Laddu Recipe : 150 ग्राम बारीक पिसी हुई सोंठ, 600 ग्राम गेहूं का मोटा आटा, 150 ग्राम बारीक कटा गोंद, 100 ग्राम खसखस, 250 ग्राम मेवा कतरन, 50 ग्राम मेथीदाना (बारीक पिसा हुआ), 10 ग्राम इलायची पाउडर, 100 ग्राम खारक पाउडर, 1 किलो गुड़, 250 ग्राम शकर का बूरा (पिसी शकर), शुद्ध घी जरूरत के अनुसार। 
 
कैसे बनाएं लड्‍डू, पढ़ें विधि-How to make Sonth Laddu : सोंठ के लड्‍डू (Sonth Laddu) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके गोंद को तल कर हल्का-सा कुचल लें। अब खसखस डालकर हल्का सेंककर निकाल लें। उसी कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालें और मेथीदाने को धीमी आंच में भून कर अलग रख लें। अब पुन: कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और आटा डालकर भून लें। आटा गुलाबी सिंकने पर सोंठ पाउडर डालकर उसे भी भून लें। आवश्‍यकता हो तो घी थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए भूनते रहें। आटा ब्राउन होने पर आंच से उतार लें। 
 
अब गुड़ को बारीक करके गरम कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर उसके साथ चलाएं। जब गुड़ और घी अच्छीतरह मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब पूरी तैयार सामग्री उसमें डाल दें। मेवे की कतरन, शकर का बूरा और इलायची पाउडर मिला दें। पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके गुनगुना रहने पर सभी सामग्री के लड्डू बना लें। 
 
लीजिए आपके लिए तैयार है स्वाद में लाजवाब सोंठ के लड्‍डू (Sonth ke Laddu)। सर्दी के दिनों में sardiyo ka svasthy vardhak vyanjan यह एक लड्‍डू (Winter Laddu Recipe) शरीर को गर्माहट तो देगा ही, साथ ही कई रोगों से लड़ने में आपकी मदद भी करेगा Winter Healthy Food। 

rk.

laddu recipe
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख