जॉस बटलर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जड़ा टी-20 विश्वकप 2021 का पहला शतक (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (21:36 IST)
जॉस बटलर की स्ट्राइक रेट का अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि उन्होंने अपने 50 रन बनाने में 45 गेंदो का इस्तेमाल किया और 67 गेंद में तो उन्होंने शतक पूरा कर लिया। इसका मतलब यह हुआ कि अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 22 गेंदो में ही बना लिए।

इसके अलावा जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के लिए 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए। उनसे ज्यादा रन उनके कप्तान इयॉन मॉर्गन (2367) ने ही बनाए हैं।  एलेक्स हेल्स के बाद टी-20 विश्वकप में शतक जड़ने वाले वह दूसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए हैं।

यही नहीं इंग्लैंड की ओर से वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिनका टेस्ट वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।

बटलर ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। बटलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 101 रन में छह चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को तीन विकेट पर 35 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और कप्तान इयोन मोर्गन के साथ चौथे विकेट के लिए 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मोर्गन ने 36 गेंदों पर 40 रन में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

इससे पहले जैसन रॉय नौ, डेविड मलान छह और जानी बेयरस्टो खाता खोले बिना आउट हुए। लेकिन बटलर ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और अंतिम ओवरों में कुछ शानदार छक्के लगाए। बटलर को दुष्मंत चमीरा के पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा और पहली बार सौ रनों के पार पहुंच गए। वह 101 रनों पर नाबाद रहे।श्रीलंका की तरफ से वानिन्दू हसारंगा ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख