Live : अफगानिस्तान मामले पर केंद्र सरकार ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (14:40 IST)
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात लगातार बिगड़े हुए हैं। अफगानी नागरिक खौफ में हैं। अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को जी-7 देश अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा करेंगे। अफगानिस्तान के हालातों पर पल-पल का अपडेट-


02:34 PM, 23rd Aug
केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक : अफगानिस्तान मामले पर केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक। अफगानिस्तान के हालातों पर देगी जानकारी। 26 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी बैठक। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए सरकार चल रही है मिशन।

09:35 AM, 23rd Aug
मीडिया खबरों के मुताबिक बगलान के अंद्राब में छिपकर तालिबानियों पर बड़ा हमला किया गया है। हमले में तालिबानियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक 300 तालिबानी मारे गए हैं और कई कैद कर लिए गए हैं।

09:25 AM, 23rd Aug
अफगानिस्तान से 146 लोग भारत पहुंचे : अफगानिस्‍तान से निकाले गए भारतीयों का दूसरा बैच आज दोहा (Doha) में स्थित भारतीय दूतावास की मदद से भारत वापस पहुंच गया। इन 146 भारतीयों के समूह को रविवार को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल (Kabul) से विमान के जरिए निकालकर दोहा के रास्ते दिल्ली लाया गया। इससे पूर्व 135 भारतीयों का पहला जत्था कतर के रास्ते भारत रविवार को भारत पहुंचा था।

07:32 AM, 23rd Aug
300 लड़ाकों के मारे जाने की खबर : काबुल एयरपोर्ट और पंजशीर घाटी को छोड़कर सभी जगह तालिबान का कब्जा है। अब तालिबान (Taliban) पंजशीर पर बड़े हमले की फिराक में है। तालिबान के लड़ाके भारी हथियारों के साथ पंजशीर पर हमला करने पहुंच गए हैं।

तालिबान ने चेतावनी दी है कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से अहमद मसूद की सेनाएं सरेंडर नहीं करेंगी, तो उन पर हमला किया जाएगा। हालांकि अहमद मसूद ने सरेंडर से साफ मना कर दिया है और जंग की चुनौती दी है। टोलो न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान पर रास्ते में घात लगाकर हमला किया। हमले में तालिबान के 300 लड़ाकों मारे जाने की खबरें हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख