पंजशीर पर तालिबान के कब्जे के दावों के बीच ताजिकिस्तान भागे अमरुल्लाह सालेह!

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (18:13 IST)
काबुल। पंजशीर घाटी में विद्रोहियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह देश छोड़कर ताजिकिस्तान भाग गए हैं। ऐसा दावा तालिबान के प्रवक्ता ने किया है। वहीं दूसरी ओर पंजशीर के एक नेता का कहना है कि वे सुरक्षित हैं और जंग जारी रखेंगे।

खबरों के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता ने दावा किया है कि अमरुल्लाह सालेह ताजिकिस्तान भाग गए हैं, जबकि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सालेह गुप्त ठिकाने में हैं और वहीं से लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

हालांकि आमतौर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सालेह ने अपनी लोकेशन और पंजशीर के हालातों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं दूसरी ओर तालिबान ने अफगानिस्तान में उसके राज के खिलाफ विद्रोह करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

तालिबान का कहना है कि जल्दी ही काबुल से दूसरे देशों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि अभी अफगानिस्तान में एक अंतरिम सरकार का ही गठन किया जाएगा, जिसमें बाद में बदलाव किए जा सकते हैं।
दूसरी ओर, लड़ाकों का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने पंजशीर पर कब्जे की तालिबान की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि खून के आखिरी कतरे तक हम तालिबान के खिलाफ जंग जारी रखेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

राष्‍ट्रपति अभिभाषण में वूमेन लेड डेवलपमेंट की बात, जानिए भारत के विकास में किस तरह योगदान दे रही है महिलाएं?

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर जताया दु:ख

LIVE: संसद में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, विकसित भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में रचनात्मक बहस और संवाद की आवश्यकता पर दिया जोर

केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख