Hanuman Chalisa

तेलंगाना में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (16:32 IST)
हैदराबाद। कांग्रेस ने तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 6 उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची शनिवार देर रात जारी कर दी।
 
 
इसके साथ ही कांग्रेस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में से सभी 94 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने गठबंधन के सहयोगियों के लिए 25 सीटें छोड़ दी हैं जिसमें तेलुगुदेशम पार्टी को 14, तेलंगाना जन समिति को 8 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 3 सीटें मिली हैं।
 
कांग्रेस ने इससे पहले पहली सूची में 65 उम्मीदवारों, दूसरी सूची में 10 और तीसरी सूची में 13 नामों की घोषणा की थी। अंतिम सूची में मिर्यालागुडा सीट पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के अध्यक्ष आर. कृष्णैया को कासनी, ज्ञानेश्वर मुदिराज को सिकंदराबाद सीट तथा पूर्व सांसद सुरेश शेतकार को नारायणखेड सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि सोमवार को अपराह्न 3 बजे तक है तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

100 साल पुराने मकान मलबे में हुए तब्‍दील, इंदौर के जिंसी में 60 फीट सड़क के लिए चले बुल्‍डोजर, 30 से ज्‍यादा मकान जमींदोज

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के काम में तेजी, कालूपुर ओवरब्रिज 4 दिनों तक रात में रहेगा बंद

आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया क्या प्लान?

पुलवामा आतंकी हमले का 'धुरंधर' स्टाइल बदला, मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, Unknown Gunmen के खौफ में आतंक के आका

अगला लेख