Dharma Sangrah

मोदी ने कहा- दिखने लगा है सबका साथ, सबका विकास मंत्र का असर

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (16:20 IST)
सुल्तानपुर (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सबका साथ-सबका विकास के जिस मंत्र के साथ उनकी सरकार ने राष्ट्र के विकास का संकल्प लिया था, वह सिद्धि में बदलने लगा है और उसके परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।
 
 
मोदी ने सोमवार को हरियाणा में गुरुग्राम के सुल्तानपुर में जन विकास रैली को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के साढ़े चार साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने देश के विकास के लिए जो संकल्प लिया था उसके परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं।
 
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि उनकी नीतियां लटकाने, भटकाने और अटकाने वाली रही हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के साथ काम करती है और उसकी सिद्धि विकास के रूप में जनता तक पहुंचती है।
 
प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करने से पहले डिजिटल रिमोट के जरिए हरियाणा के कोंडली-मानेसर खंड पर 135 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया तथा मुजेसर से बल्लभगढ़ तक मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने पलवल में देश के पहले कौशल विकास विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे योजना 2003-04 में बनी थी और इसे राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की नीतियों के कारण यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया। इसमें डेढ़ दशक का समय लग गया और इसके निर्माण का खर्च भी कई गुना बढ़ गया। भाजपा सरकार ने जनहित में इस काम को प्रमुखता से लिया और 2 चरणों में पूरा कर दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

अगला लेख