Tokyo Olympics: विष्णु और नेत्रा सेलिंग में छह रेस के बाद क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर

Webdunia
मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (20:49 IST)
भारतीय सेलर विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन मंगलवार को यहां टोक्यो ओलंपिक में अपनी संबंधित स्पर्धाओं में छह रेस के बाद क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर रहे।

यहां इनोशिमा यॉच हार्बर में मंगलवार को आयोजित पांचवें और छठे रेस में सरवनन पुरुषों की लेजर स्पर्धा में क्रमश: 23वें और 22वें स्थान पर रहे जबकि नेत्रा महिला लेजर रेडियल स्पर्धा के दो रेसों में 32वें और 38वें स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में चार और रेस के अलावा ‘मेडल रेस’ (पदक तय करने वाला रेस) बची हुई है। भारत के दोनों सेलर हालांकि शीर्ष पर काबिज खिलाड़ियों की तुलना में रैंकिंग में काफी पीछे है।

हर रेस में स्थान के मुताबिक अंक दिये जाते है जिसमें विजेता को एक अंक और दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक दिये जाते है। यह क्रम इसी तरह से आगे बढ़ता है।

आखिरी रेस को पदक रेस कहा जाता है जिसमें अंकों को दोगुना कर दिया जाता है। पदक रेस के बाद सबसे कम अंक वाले खिलाड़ी या टीम को विजेता घोषित किया जाता है।

महिला लेजर रेडियल और पुरुष लेजर की 10-10 रेस के बाद एक अगस्त को इन दोनों की पदक रेस का आयोजन होगा।

अब तक मिला सिर्फ एक ही पदक

टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो अब तक भारत का हाल बुरी तरह से बेहाल नजर आया है। एक के बाद एक खेलों में भारत के हाथों बड़ी निराश लग रही है। देश को अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बहुत सी उम्मीदें हैं।

पदक संख्या की बात करें तो अभी तक भारत की झोली में सिर्फ एक ही पदक आया है। यह पदक वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता। मीराबाई चानू ने 49 वर्ग किलोग्राम में रजत पदक जीत देश का मान बढ़ाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख